न्याय की हुंकार: जब एक माँ के आँसुओं ने बदल दिया बंगाल का भूगोल

कलम जब माँ के आँसुओं में डूबती है, तो इतिहास की सबसे अमिट गाथा लिखी जाती है।

भारत के राजनीतिक मानचित्र पर आज जो भगवा लहर दिख रही है, वह केवल मतों की गिनती नहीं, बल्कि जन-आक्रोश का एक महासागर है। बंगाल के आंगन से लेकर असम की वादियों और केरल के तटों तक, लोकतंत्र की एक नई इबारत लिखी गई है। लेकिन इस चुनावी महासमर में सबसे बड़ी जीत किसी पार्टी की नहीं, बल्कि एक 'माँ' की हुई है।


9 अगस्त 2024: वह काली रात और एक संकल्प

शायद समय की धूल कुछ चेहरों को धुंधला कर दे, लेकिन ९ अगस्त २०२४ की उस तारीख को भारत कभी नहीं भूल पाएगा। कोलकाता का आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज, जहाँ मानवता को शर्मसार करते हुए एक होनहार ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की गई। उस दिन एक बेटी की सांसें रुकी थीं, लेकिन एक न्याय की मशाल जल उठी थी।

वह डॉक्टर केवल एक मेडिकल छात्रा नहीं थी; वह रत्ना देबनाथ की दुनिया थी। जब सिस्टम सो गया, जब सत्ता के गलियारों ने चुप्पी साध ली और जब इंसाफ की उम्मीद दम तोड़ने लगी, तब उस माँ ने चूड़ियाँ तोड़कर इंसाफ का हथियार थाम लिया।


ममता के 'गढ़' में ममता की हार

इतिहास गवाह है, जब-जब किसी शासन में नारी की अस्मिता पर प्रहार हुआ है, तब-तब सत्ता के सिंहासन डोल गए हैं। आज ममता बनर्जी की अपने ही घर में हार और भाजपा की प्रचंड जीत महज एक राजनीतिक उलटफेर नहीं है। यह उन करोड़ों सिसकियों का जवाब है जो आर.जी. कर की घटना के बाद बंगाल की गलियों में गूँज रही थीं। ९ अगस्त को भगवान ने एक माँ के आंसुओं को स्याही बनाकर बंगाल के पतन और न्याय के उदय की पटकथा लिख दी थी।


रत्ना देबनाथ: संविधान और ममता की जीत

रत्ना देबनाथ जी की जीत आज हर उस बाप की जीत है जिसकी बेटी घर से बाहर काम करने जाती है। यह हर उस माँ की जीत है जो अपनी औलाद के लिए दुनिया से लड़ने का साहस रखती है।

  • बंगाल: जहाँ पहली बार भाजपा ने अभूतपूर्व परचम लहराया।

  • असम: जहाँ तीसरी बार विकास पर मुहर लगी और गौरव गोगोई जैसे दिग्गजों को हार का स्वाद चखना पड़ा।

  • केरल और पुडुचेरी: जहाँ भाजपा ने अपनी जड़ें गहरी कर लीं।

  • तमिलनाडु: जहाँ थलपति विजय की पार्टी TVK ने एक नए युग का आगाज किया।


न्याय का नया सवेरा

रत्ना देबनाथ का विधानसभा पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि भारत की जनता अब 'भूलने की बीमारी' से उबर चुकी है। लोगों ने साबित कर दिया कि वे सड़क पर न्याय मांगना भी जानते हैं और ईवीएम (EVM) के बटन से अधर्म का नाश करना भी।

"बेटी की अर्थी उठाने वाले कंधे जब जिम्मेदारी का बोझ उठाते हैं, तो व्यवस्थाएं घुटने टेक देती हैं।"

आज रत्ना जी की आँखों में अपनी बेटी के लिए न्याय की चमक है। यह जीत संदेश है कि अब देश की बेटियाँ सुरक्षित होंगी और अपराधियों को पता होगा कि उनके सामने अब केवल कानून नहीं, बल्कि एक जागी हुई 'माँ' खड़ी है।


सत्यमेव जयते!

Comments